Economic Survey 2022-23: बजट से एक दिन पहले आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण सरकार पेश करेगी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2022-23 रियल टर्म GDP ग्रोथ अनुमान 6.5 फीसदी रह सकती है.
Economic Survey 2022-23: आज से संसद का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी. बजट से एक दिन पहले आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) 2022-23 सरकार पेश करेगी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सर्वेक्षण में 2022-23 रियल टर्म GDP ग्रोथ अनुमान 6.5 फीसदी रह सकती है.
इकोनॉमिक सर्वे में FY24 GDP ग्रोथ 6% से 6.8% का अनुमान लगाया जा सकता है. सर्वेक्षण में FY24 नॉमिनल GDP ग्रोथ 11% रह सकती है, जबकि रियल जीडीपी ग्रोथ 6.5 फीसदी रह सकती है. जानकारी के अनुसार इकोनॉमिक सर्वे में इस बात का जिक्र किया जा सकता है कि FY24 24 में ग्रोथ अनुमान के लिए ग्लोबल आर्थिक स्थिति एक रिस्क फैक्टर हो सकती है. इसके अलावा ग्रोथ के लिए प्राइवेट कंजम्प्शन, हाई कैपेक्स, वैक्सीनेशन प्रमुख फैक्टर हो सकते हैं.
क्या है आर्थिक सर्वेक्षण
केंद्र सरकार आज आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 पेश करने वाली है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद संसद में बजट पूर्व दस्तावेज पेश करेंगी. आर्थिक सर्वेक्षण दस्तावेज चालू वित्त वर्ष 2022-23 में अर्थव्यवस्था की स्थिति, अन्य संकेतों और अगले वर्ष के लिए आउटलुक के बारे में जानकारी देता है.